{"_id":"5d3f36808ebc3e6ca06b6ff2","slug":"case-filed-against-4-persons-in-rape-palwal-news-noi45209374","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म करने व दहेज उत्पीड़न में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म करने व दहेज उत्पीड़न में चार पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व नंदोई द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई शोभा के अनुसार 33 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी गुरुग्राम निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी में पीड़िता के मायके वालों ने दान-दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और अधिक दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पति, ननद व सास ने मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसका नंदोई पति की गैरमौजूदगी में घर आता था तथा उसके साथ दुष्कर्म करता था। पुलिस ने महिला चिकित्सीय परीक्षण करा मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
जंगल में ले जाकर विवाहिता से दुष्कर्म, केस दर्ज
हथीन। बहीन थाना क्षेेत्र के गांव के जंगल में लाकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी पुष्पा ने बताया कि पलवल उपमंडल की एक महिला को गांव डीग तहसील बल्लभगढ़ निवासी राकेश कोकिलावन यात्रा के बहाने मोटरसाइकिल पर ले आया और उसे बहीन थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में ले गया। वहां खेतों पर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना 27 जुलाई 2019 की है। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
नाबालिग लड़की को ले जाने में तीन नामजद
पलवल। सदर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि किशोरी अपने साथ नकदी व जेवरात भी ले गई। पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई जगदीश के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 27 जुलाई को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई और अपने साथ जेवर व 30 हजार रुपये भी ले गई। तलाश करने पर पीड़ित को पता चला कि उसे गांव अहरवां निवासी भूषण, हेमंत व गांव दुर्गापुर निवासी रिंकू बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं।