{"_id":"5e51669f8ebc3ef3d538e4d4","slug":"case-against-smo-palwal-news-noi4939211105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामले में एसएमओ सहित तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामले में एसएमओ सहित तीन पर केस
विज्ञापन
हथीन। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामले में थाना पुलिस ने उपमंडल नागरिक अस्पताल हथीन के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. मनीष गर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में संलिप्त दो अन्य लोगों नूरदीन और इम्तियाज के खिलाफ भी शहर पुलिस चौकी के हेड कॉस्टेबल महेश के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 13 फरवरी को छापा मारकर रंगेहाथ शराब पीते पकड़े जाने और मेडिकल परीक्षण में पुष्टि होने के बाद 21 फरवरी को की।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी की रात पुलिस को सूचना मिली कि एसएमओ डॉक्टर मनीष गर्ग और नूरदीन तथा इम्तियाज अस्पताल में शराब पी रहे हैं। सूचना मिलने पर उच्चाधिकारियों के आदेश मिलने पर हेड कॉस्टेबल महेश ने अस्पताल में छापा मारकर उक्त तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। तीनों का मेडिकल परीक्षण पलवल के सामान्य अस्पताल में कराया गया, जिसमें एलकोहल की पुष्टि हो गई। इस बारे में हेड कांस्टेबल महेश ने बताया कि हथीन शहर के हेमंत पुत्र ओमप्रकाश ने थाना में लिखित रूप में शिकायत की थी कि एसएमओ डॉक्टर मनीष गर्ग, डॉ. नूरदीन और इम्तियाज अस्पताल में शराब पी रहे हैं। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर जब उन्होंने वहां जाकर जांच की तो उक्त तीनों आरोपी अस्पताल परिसर में शराब पीते हुए मिले। उन्हें पकड़कर मेडिकल कराया गया, जिसमें शराब की पुष्टि हो गई है। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर 21 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया गया।
वहीं दूसरी तरफ एसएमओ डॉक्टर मनीष गर्ग का कहना है कि उनकी ड्यूटी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहती है। अपनी ड्यूटी के बाद 13 फरवरी को वह अस्पताल में स्थित अपने सरकारी आवास पर परिचितों नूरदीन और इम्तियाज के साथ बैठे हुए थे कि रात को अचानक पुलिस आई और उन्हें अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गई तथा पलवल सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराकर हथीन थाना में लाने के पश्चात छोड़ दिया गया था।