फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Case against 12 people who stocked Yamuna sand at 14 places

14 स्थानों पर यमुना रेती स्टॉक करने वाले 12 लोगों को पर केस

Thu, 13 Jan 2022 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Case against 12 people who stocked Yamuna sand at 14 places
पलवल। चांदहट थाना पुलिस अवैध खनन माफिया पर सात जनवरी को कई कार्रवाई के मामले 14 स्थानों पर रेती स्टॉक करने वालों पर मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने मामले में खनन विभाग की शिकायत पर 12 नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामचंद्र जाखड़ ने बताया कि बीती सात जनवरी को पुलिस महानिरीक्षक के दिशानिर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के अलावा जिले के तमाम डीएसपी व थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान यमुना नदी का निरीक्षण किया गया, जहां अवैध खनन होना पाया गया। पुलिस ने गांवों को दौरा तो गांव रहीमपुर व सुल्तानपुर में 14 स्थानों पर रेती के स्टॉक पाए गए। पुलिस ने जांच के दौरान स्टॉक करने वालों के बारे में पता लगा कर मुकदमा दर्ज किया है। फरीदाबाद खनन विभाग के इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने पुलिस सुल्तानपुर निवासी लक्ष्मण पर रेती स्टॉक के तीन मामले, गांव रहीमपुर निवासी विजय पर दो मामले दर्ज किए हैं। इनके अलावा गांव सुल्तानपुर निवासी सोहनपाल, संजय, राकेश, लक्ष्मण सिंह, संजय कुमार, देवी, सोनू व रहीमपुर निवासी विजय उर्फ कालू पर भी यमुना रेती चोरी कर स्टॉक करने के मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed