{"_id":"67c759463cd8822f6608b2d7","slug":"car-of-youth-returning-from-marriage-procession-damaged-one-dead-five-serious-palwal-news-c-24-1-gr11004-112403-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बरात से लौट रहे युवकों की कार हुई क्षतिग्रस्त, एक की मौत, पांच गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बरात से लौट रहे युवकों की कार हुई क्षतिग्रस्त, एक की मौत, पांच गंभीर
विज्ञापन
चालक की लापरवाही से हुआ हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पेलक गांव में बरात से लौट रहे कार सवार छह युवक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। चालक की लापरवाही से घोड़ी रोड स्थित मिल्क गन्नीकी मोड पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पांच साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। चांदहट थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता संजय कादियान के अनुसार शहर के खैलकलां मोहल्ला निवासी राजेश ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार रात को उनके पड़ोस में रहने वाले एक युवक की शादी थी। उसकी बरात गांव पेलक में गई थी। उनका 27 वर्षीय बेटा रोहित अपने साथियों के साथ अर्टिगा कार में सवार होकर बारात में गया था। रात के करीब 12:30 बजे लौटते समय उनकी कार को धीरज चला रहा था। कार में उनका बेटा रोहित, नितिन, कान्हा, गुलशन व हन्नी भी बैठे हुए थे। कार को धीरज तेज रफ्तार व लापरवाही से चला रहा था। उसे समझाने का प्रयास किया, परंतु वह नहीं माना। इस दौरान मिल्क गन्नीकी मोड़ पर अचानक वाहन के सामने आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा घायलों को कार से निकाल कर उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।