{"_id":"67c0a33fbe3bbe01ce0aeb5a","slug":"car-collides-with-truck-and-catches-fire-four-people-injured-palwal-news-c-24-1-gr11004-112294-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ट्रक से टकराकर कार में लगी आग, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ट्रक से टकराकर कार में लगी आग, चार लोग घायल
विज्ञापन
नगदी व लाखों का सामान जलकर खाक, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। केएमपी एक्सप्रेसवे पर अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार में आग लगी गई। राहगीरों ने जैसे-तैसे कार में सवार लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। कार में रखी नगदी व लाखों का सामान भी जल गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर धर्मपाल के अनुसार शहर के शमशाबाद निवासी लोकेश वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि बुधवार रात को करीब ढाई बजे वह गुरुग्राम से केएमपी एक्सप्रेसवे के रास्ते पलवल जा रहा था। कार में दोस्त अशोक की पत्नी लक्ष्मी, दोस्त का साला रामदत्त व राजबीर सवार थे। कार के आगे चल रहा चालक ट्रक को लापरवाही से चला रहा था। केएमपी पर स्थित टोल प्लाजा से पहले ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। उन्होंने कार को कंट्रोल करने की कोशिश की पर कार नहीं रुकी और ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
कार के अगले में हिस्से में आग लग गई। राहगीरों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ ही देर में आग पूरी कार में फैल गई और कार धू-धूकर जल गई। शिकायत में कहा गया है कि कार में रखा एक लाख रुपये कीमत के न्यूमेट्रिक गन व स्पेयर पार्ट्स और 40 रुपये की नगदी भी जल कर खाक हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ट्रक नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।