फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Burning bonfire, increasing pollution

जल रहे अलाव, बढ़ रहा प्रदूषण

Thu, 23 Dec 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Burning bonfire, increasing pollution
पलवल। जिले में सर्दी बढ़ने के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। पिछले एक सप्ताह से सर्दी बढ़ने के साथ ही लोगों द्वारा सड़कों तथा दुकानों के बाहर जलाए जा रहे अलाव के कारण प्रदूषण का स्तर बृहस्पतिवार को एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। एक तरफ जिले में चल रहे निर्माण कार्यों से उड़ती धूल तो दूसरी तरफ आग लगाने से निकलने वाले धुएं ने प्रदूषण का स्तर बढ़ाया है। इससे अस्थमा या टीबी के रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने तो गाइड लाइन जारी कर लोगों से आग से निकलने वाले धुआं व धूल से बचाव रखने की सलाह दी है। इतना ही नहीं सांस उखड़ने या एलर्जी मरीजों को भी चिकित्सकों ने मुंह पर मास्क लगाकर चलने की सलाह दी। पलवल में बृहस्पतिवार को प्रदूषण का स्तर 239 नोट किया गया। हालांकि पीएम 10 अधिकतम 425 नोट किया गया। पीएम 25 का स्तर अधिकतम 124 और औसतन 74 था। पीएम-10 का स्तर लगातार बढ़ने से एलर्जी या दमे के मरीजों को बेहद परेशानी हो रही है। सामान्य लोगों में भी गले व आंख की समस्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को जिला नागरिक अस्पताल में सांस व आंखों के करीब 150 मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन

लोग ठंड से बचने को जला रहे अलाव
जिले में सर्दी बढ़ने के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। इसका कारण लोगों द्वारा ठंड से बचने के लिए जलाया जा रहा अलाव है। लोग दुकानों के सामने और सड़कों के किनारे एकत्रित होकर कोयला व लकड़ियां जलाकर अलाव लगा लेते हैं। कई बार उस अलाव के अंदर पॉलीथिन तक डाल देते हैं। जिससे जहरीला धुआं अधिक निकलने लगता है और आसपास के वातावरण को बेहद प्रदूषित कर देता है।
विज्ञापन

निर्माण सामग्री से उड़ रही धूल
वहीं एलीवेटिड पुल निर्माण तथा जिले में चल रहे निर्माण कार्यों के कारण इतनी अधिक धूल उड़ रही है कि लोगों का निकलना तक मुश्किल हो गया है। धूल के कारण भी लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौसम में अपना बचाव करें। एक तो सर्दी ऊपर से प्रदूषण। ऐसे में सांस उखड़ने के मरीजों को खासकर बचकर रहना चाहिए। घरों के बाहर आग जलाकर न बैठें। आग से निकलने वाला धुआं जहरीला होता है। वह सांस के द्वारा फेफड़ों में पहुंचकर नुकसान पहुंचाता है। उससे बचकर रहें तथा हलकी भी सी भी गले में तथा सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
- डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed