फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bullet fired during party in hotel

Palwal News: होटल में पार्टी के दौरान चली गोली

Mon, 08 Sep 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 08 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bullet fired during party in hotel
पलवल। नेशनल हाईवे-19 स्थित डिवाइन होटल में छह सितंबर की रात पार्टी के दौरान गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। इस वारदात में मोहन नगर निवासी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अभिषेक अपने दोस्तों चेतन, हरकेश, सागर और संजीव के साथ होटल में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान साहिल और धुरेंद्र भी वहां पहुंचे। पार्टी में साहिल और चेतन के बीच कहासुनी हो गई जिसे अभिषेक और अन्य दोस्तों ने शांत करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद धुरेंद्र 5-6 साथियों के साथ दोबारा होटल लौटा और सभी को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने पहले चेतन से मारपीट की और फिर धुरेंद्र ने अभिषेक के पेट में गोली दाग दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद अभिषेक के पिता मनवीर सिंह ने धुरेंद्र और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed