फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   B.Tech and B.Tech LEET admissions begin at SVSU; on-the-spot counseling schedule released.

Palwal News: एसवीएसयू में बीटेक और बीटेक लीट दाखिले शुरू, ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
B.Tech and B.Tech LEET admissions begin at SVSU; on-the-spot counseling schedule released.
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

पलवल। इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए बीटेक और बीटेक लेटरल एंट्री पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसके लिए ऑन-द-स्पॉट (ओपन) काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बीवॉक और डीवॉक सहित विभिन्न प्रोग्राम में उन विद्यार्थियों को भी अवसर देने की घोषणा की है, जो किन्हीं कारणों से पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। इन विद्यार्थियों के लिए भी ओपन और ऑन द स्पॉट काउंसलिंग करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्किल प्राप्त करने का इच्छुक एक भी विद्यार्थी छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

डीन प्रोफेसर विक्रम सिंह ने कुछ अन्य प्रोग्राम में बची हुई सीटों पर भी उन विद्यार्थियों को अवसर देने की बात कही है, जो ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा कि एसवीएसयू विद्यार्थियों की स्किलिंग के लिए अपने संसाधनों का हरसम्भव उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसवीएसयू की दाखिला निदेशक प्रोफेसर ज्योति राणा की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, छात्र विभिन्न आधुनिक और तकनीकी कोर्सों जैसे कि मैकेनिकल एंड स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (वीएलएसआई डिजाइन एवं टेक) और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (एआई एन्ड एमएल) साइबर सिक्योरिटी व कंप्यूटर इंजीनियरिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई तक चलेगी

विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नियमित बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 से 30 जुलाई तक चलेगी, जबकि इसकी मेरिट लिस्ट 4 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद पहले चरण की संस्थान स्तरीय फिजिकल काउंसलिंग 5 अगस्त से 8 अगस्त के बीच आयोजित होगी। वहीं दूसरे चरण की काउंसलिंग 12 और 13 अगस्त को तय की गई है। दूसरी ओर, डिप्लोमा धारकों के लिए बीटेक लीट कोर्सों में आवेदन करने की अवधि 24 जुलाई से 30 जुलाई तक निर्धारित की गई है। लीट की मेरिट लिस्ट 6 अगस्त को प्रदर्शित होगी, जिसके बाद पहले चरण की फिजिकल काउंसलिंग 7 व 8 अगस्त को और दूसरे चरण की काउंसलिंग 14 अगस्त को की जाएगी।


प्रोफेसर ज्योति राणा ने बताया कि जो भी छात्र बीटेक के लिए इस ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें आगामी 30 जुलाई को शाम पांच बजे से पहले अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक दाखिला वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही काउंसलिंग के समय रिपोर्टिंग के लिए जरूरी दस्तावेजों की विस्तृत सूची भी विश्वविद्यालय की मुख्य वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। बीटेक के अतिरिक्त अन्य प्रोग्राम के लिए भी अलग से शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed