फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Brother in law tried to misdeed sister in law in Palwal case registered

महिला को सबने दिए जख्म: देवर ने कपड़े फाड़े...दुष्कर्म की हुई कोशिश, शिकायत पर पति ने मारा, मायकेवालों को पीटा

Thu, 02 Mar 2023 07:57 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 02 Mar 2023 07:57 PM IST
सार

महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी के अनुसार, हथीन थाना अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति के मौसी के लड़के सतबीर ने उसके साथ अश्लील हरकत की। शिकायत करने पर चुप करा दिया।

विज्ञापन
Brother in law tried to misdeed sister in law in Palwal case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पति के मौसी के लड़के ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने विवाहिता के कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। पति से शिकायत की तो उसने भी मारपीट की। विवाहिता के माता-पिता आए तो ससुराल वालों ने उनके साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी के अनुसार, हथीन थाना अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति के मौसी के लड़के सतबीर ने उसके साथ अश्लील हरकत की। ससुराल वालों से शिकायत की तो उन्होंने बदनामी के डर से चुप करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के मुताबिक, बीती 26 फरवरी को वह अपने कमरे में सो रही थी। उसी दौरान सतबीर ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

पति के घर आने पर मामले की शिकायत की तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने माता-पिता को मौके पर बुला लिया तो पति, ससुर, जेठ व सतबीर ने उनके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed