फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bribery money recovered from head constable

प्रधान सिपाही से रिश्वत की धनराशि बरामद

Sat, 04 Dec 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bribery money recovered from head constable
हथीन। गांजा पत्ती रखने वाले आरोपी को छोड़ने के बदले रिश्वत में लिए गए 19 हजार रुपये प्रधान सिपाही की निशानदेही पर बरामद किए गए हैं। एवीटी के द्वारा एक दिन के रिमांड पर लिए गए प्रधान सिपाही भगत सिंह ने स्वीकार किया कि उसने बतौर रिश्वत लिए गए 19 हजार रुपये छिपाने की नीयत से झाड़ियों में फेंक दिए थे। इन रुपयों को उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी हाजर खान ने बताया कि अब इस मामले में भ्रष्टाचार की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। जिसकी विस्तृत जांच अब डीएसपी रतनदीप बाली करेंगे। आरोपी को रिमांड के बाद स्थानीय अदालत में पेश कर दिया गया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस बीच तीन किलो ग्राम गांजा पत्ती के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी से रिमांड के दौरान उस स्थान की निशानदेही कराई जहां से वह कथित रूप से गांजा पत्ती लाया था। कलसाडा गांव में उस स्थल पर छापा मारा गया परंतु संबंधित गांजा सप्लाई करने वाला फरार हो गया। खजान सिंह को भी अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। शुक्रवार को एवीटी स्टाफ ने दोनों को गिरफ्तार किया था। नूंह सिटी थाने में तैनात प्रधान सिपाही भगतसिंह ने अनाधिकार चेष्ठा कर तीन किलो ग्राम गांजा पत्ती के साथ खजान सिंह को पकड़ा और उसे छोड़ने के लिए रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed