{"_id":"6ad272c30f179576900d5138","slug":"blood-donation-camp-at-iti-punhana-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116504-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: आईटीआई पुन्हाना में रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: आईटीआई पुन्हाना में रक्तदान शिविर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पुन्हाना में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं, स्टाफ सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 14 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में राजकीय सिविल अस्पताल, मांडीखेड़ा की ब्लड बैंक टीम ने सहयोग किया। चिकित्सकीय टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद रक्तदान की प्रक्रिया पूरी करवाई। चिकित्सकों ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। दुर्घटना में घायल लोगों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना जरूरी है।
संस्थान के प्रधानाचार्य घनश्याम ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सेवा और मानवता की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने रक्तदाताओं और चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त करते हुए लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।