{"_id":"5ff20dc88ebc3e3b6b556509","slug":"bjp-government-strangling-democracy-palwal-news-noi557574598","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लोकतंत्र का गला घोटने का काम कर रही भाजपा सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लोकतंत्र का गला घोटने का काम कर रही भाजपा सरकार’
विज्ञापन
पलवल। भाजपा सरकार में आज लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया जा रहा है। सरकार में अहंकार है और पूंजीपतियों के दबाव में काम कर रही है। कांग्रेस की सरकार आने पर तीनों काले कृषि कानून वापस लिए जाएंगे। यह बातें रविवार को केजीपी-केएमपी के पास चल रहे धरने में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कही।
उन्होंने कहा कि यदि सोमवार को होने वाली किसानों व सरकार के बीच वार्ता सफल नहीं हुई तो कांग्रेस अपने स्तर पर रणनीति बनाकर आंदोलन करेगी। किसान अपना आंदोलन अपने स्तर पर कर रहे हैं। उनके ऊपर कांग्रेस का कोई दबाव नहीं है। कांग्रेस सरकार को घेरने का काम करेगी। विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार रावण राज को चरितार्थ कर रही है। किसानों की जायज मांग को भी नहीं माना जा रहा है। सरकार सिर्फ पूंजीपतियों का फायदा देख रही है। इस मौके पर पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पूर्व विधायक उदयभान, रघुवीर सिंह तेवतिया, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, योगेश गौड़, सतवीर डागर, जगन डागर, बलजीत कौशिक, नेमचंद डागर, विजय प्रताप भड़ाना आदि मौजूद रहे।
बारिश में भी बुलंद रहा किसानों का हौसला
धरना दे रहे किसानों का हौसला रविवार को आई तेज बारिश भी नहीं डिगा पाई। हालांकि पंडाल सहित जगह-जगह पानी भर गया। तेज हवा चलने व बारिश से तंबुओं के फटने से उनके अंदर पानी भर गया। स्थिति यह रही कि किसानों का वहां बैठना भी मुश्किल हो गया। वहीं खानपान के सामान के भीगने के बाद किसानों के साथ मिलकर स्थानीय युवाओं व किसानों ने मिलकर अटोहां मोड़ के पास ही स्थित एक गोदाम में खाने का इंतजाम कराया। इस दौरान किसान खडे़ होकर धरना देते रहे। वहीं मध्य प्रदेश के 11 किसान भूख हड़ताल पर बैठे रहे। इसमें अखिलेश रावत, श्रवण कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह पटेल, किशोरी लाल कुशवाह, लखनलाल कुशवाह, डॉ. कुंज बिहारी सविता, जगपाल सिंह पटेल, राजाराम कुशवाह, चंद्रभान पुजारी, शंकरलाल, श्रीवास और मुन्नी लाल कुशवाह शामिल रहे।
विज्ञापन
जुलूस निकालकर पहुंचे रावत और रंगीला पाल के किसान
बारिश के बीच जुलूस निकालते हुए नारेबाजी के साथ रावत पाल के किसान धरने पर पहुंचे। इसमें गांव नांगल जाट के सरपंच गोपाल, पहाड़ी के सरपंच विजय सिंह रावत, बहीन गांव से रानी रावत, महेंद्र सिंह रावत, नेतराम रावत, मानपुर से मनोहर सिंह रावत के नेतृत्व में सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों से पहुंचे। धरने की अध्यक्षता भी रावत पाल को सौंपी गई। वहीं रंगीला पाल के भी सैकड़ों किसान जुलूस के माध्यम से पहुंचे।
रोटरी क्लब ने दिया राशन का सामान
किसानों के धरना स्थल पर दान देने के लिए सामाजिक संस्थाएं आगे आने लगी हैं। रोटरी क्लब पलवल सिटी के प्रधान नरेंद्र बैंसला व रोटरी क्लब फरीदाबाद की प्रधान मीनू गुप्ता के नेतृत्व में 100 किलो डिटरजेंट पाउडर, 100 किलो साबुन, 100 किलो आटा व 1000 हाथ से बनाए हुए कपड़े के मास्क सौंपे गए। इस मौके पर कंवर कुलदीप, सोनिया लूथरा, कुसुम गौर, ऊषा बैंसला, शिक्षा डागर, डॉ. रूप कुमार, भगत सिंह आदि मौजूद रहे।
बाल्मीकि समाज ने दिया समर्थन
बाल्मीकि समाज की ओर से किसानों के धरने को समर्थन दिया गया। बाल्मीकि नेता सतीश मांडोतिया, जगदीश चंद के नेतृत्व समाज के लोग धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनका समाज किसानों के साथ है और जब भी जरूरत पड़ेगी, वे उनके साथ खड़े रहेंगे।