फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   BJP government is thinking the interest of farmers: Dhankhar

किसानों का हित सोच रही है भाजपा सरकार : धनखड़

Fri, 26 Feb 2021 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
BJP government is thinking the interest of farmers: Dhankhar
पलवल। कृषि कानूनों की विशेषता व किसान हित में कानूनों की जानकारी देने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किए गए सत्य-तथ्य व किसान कार्यक्रमों के तहत शुक्रवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ पलवल के गांव धतीर आए। यहां उन्होंने किसानों से सीधा संवाद किया तथा उन्हें कृषि कानूनों के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया कि कृषि कानून किसानों के हित में हैं और वे कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी राजनीतिक दलों के बहकावे में न आएं। उन्होंने किसानों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि किसानों की आय दोगुनी हो, इसी के चलते ये कानून बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का हित जितना भाजपा सरकार सोच रही है, उतना 70 साल देश पर राज करने वाली कांग्रेस ने नहीं सोचा और आज किसान हित की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाद में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम के बढ़ने में अब सरकार का कंट्रोल नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने-घटने पर पेट्रोल-डीजल के दाम घटते बढ़ते हैं। हालांकि भाजपा सरकार इस पर नियंत्रण करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के बावजूद आर्थिक संकट से गुजर रहा देश केंद्रीय बजट के बाद उठा है। आज सेंसेक्स में उछाल आया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान बनी है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ पलवल स्थित भाजपा के पूर्व जिला महासचिव पवन अग्रवाल के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस अवसर पर धनखड़ का चांदी का रथ देकर पवन अग्रवाल ने सम्मान किया।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि आज कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है। किसानों का यह आंदोलन कांग्रेस की देन है। देश का हर किसान इन कानूनों से लाभ में रहेगा। किसानों की इससे आय बढ़ेगी। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की तथा उन्हें संगठन को मजबूत रखने तथा कृषि कानूनों को लेकर किसानों के बीच जाकर उन्हें समझाने को कहा। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष चरण तेवतिया, पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, भाजपा नेता मुकेश सिंगला, प्रवीण ग्रोवर, गंगालाल गोयल, मोहित गोयल, अविनाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed