फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   BJP attained power through vote theft: Tirath

भाजपा ने वोट चोरी से हासिल की सत्ता : तीरथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
BJP attained power through vote theft: Tirath
रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने की तीन जिलों की संयुक्त पत्रकार वार्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ऑब्जर्वर कृष्णा तीरथ ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान है, जबकि नेता मस्त हैं। उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी के जरिये सत्ता हासिल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता की समस्याओं पर सरकार गंभीरता से काम नहीं कर रही है। रविवार को ओमेक्स सिटी स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में पलवल, फरीदाबाद और नूंह के कांग्रेस नेताओं की संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जनता की आवाज उठा रहे हैं। एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली में लाखों लोगों के पहुंचने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता की नाराजगी को सामने लाएगी। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए। साथ ही भाजपा पर धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक इस्तेमाल करने और जाति-बिरादरी के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पलवल जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के साथ फरीदाबाद जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक, नूंह जिला अध्यक्ष शहीदा खान, पृथला विधायक रघुबीर तेवतिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल और अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 हजार समर्थकों को ले जाने का लक्ष्य

नेत्रपाल अधाना ने कहा कि दिल्ली रैली को लेकर तीनों जिलों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पलवल, फरीदाबाद और नूंह से कुल 15 हजार समर्थकों को रैली में शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों में रैली को लेकर उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed