फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bikers snatch a bag full of money from a collection agent

बाइकर्स ने कलेक्शन एजेंट से रुपयों से भरा थैला छीना

Wed, 17 Nov 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bikers snatch a bag full of money from a collection agent
पलवल। शहर थाना इलाका स्थित एक निजी स्वयं सहायता समूह के कलेक्शन एजेंट से बाइकर्स द्वारा 73 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार खेरागढ़ आगरा (यूपी) निवासी संजीव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह एक निजी स्वयं सहायता समूह में कलेक्शन एजेंट के तौर पर कार्य करता है। वह गत 14 नवंबर को गांवों से रुपये लेकर पलवल आ रहा था। पलवल के नजदीक पहुंचने पर दो बाइक सवार युवकों ने उसे रोककर उसकी बाइक को झाड़ियों में धक्का दे दिया। वह गिरा तो युवक उससे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 73 हजार रुपये थे और कुछ अन्य कागजात मौजूद थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हथीन गेट पुलिस चौकी इंचार्ज शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed