फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bike collided at two places, two including woman died

Palwal News: दो स्थानों पर टकराईं बाइक, महिला सहित दो की मौत

Wed, 16 Aug 2023 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 16 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bike collided at two places, two including woman died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल/हथीन। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगा लौट रही बाइक सवार महिला की बाइक की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुए दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर आरोपी बाइकों चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पहले मामले में मुंडकटी थाना प्रभारी सचिन कुमार के अनुसार फरीदाबाद की नई तिलपत कॉलोनी निवासी रामानंद शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। बीती 15 अगस्त को वह अपनी पत्नी बिमलेश के साथ गोवर्धन की परिक्रमा लगाने गया था। वापसी में वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर के करीब डेढ़ बजे मुंडकटी चौक को पार करने के दौरान एक बाइक ने उनमें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह और उसकी पत्नी सड़क पर जा गिरे। हादसे में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे भी चोटें आई। शिकायत के अनुसार बाइक चालक का नाम महेश है और उसकी बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। आरोपी चालक बाइक सहित मौके से फरार हो गया। वह अपनी पत्नी को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं मंडकौला पुलिस चौकी अंतर्गत दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर दो बाइक आपस में टकरा गईं। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि दुर्घटना 14 अगस्त को हुई। एक्सप्रेस वे पर किशन चंद बाइक लेकर निकल रहा था। बाइक की पीछे की सीट पर मंडकौला निवासी सूरजमल बैठे थे। बाइक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में लगी चोटों के कारण सूरजमल की मौत हो गई, जबकि वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बाइक चालकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed