फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bhawna topping IIT Ropar

आइआइटी रोपड़ टॉप कर भावना ने रोशन किया जिले का नाम

Tue, 11 Jan 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bhawna topping IIT Ropar
पलवल। पलवल की तुहीराम कॉलोनी की रहने वाली 22 वर्षीय भावना पालीवाल ने पंजाब स्थित प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड से कंप्यूटर साइंस विषय में टॉप किया है। भावना को स्नातक विद्यार्थियों में सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक-2021 से भी सम्मानित किया गया है। भावना की इस उपलब्धि से परिवार के लोगों में खुशी है। मंगलवार को भावना का स्वागत करते हुए मिठाइयां बांटी गई।
विज्ञापन

मन में कुछ करने का जज्बा हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं है। यह कहावत पलवल की रहने वाली 22 वर्षीय भावना पालीवाल ने सिद्ध कर दी है। भावना ने वर्ष 2017 में जईई मेंस की परीक्षा दी, जिसमें वह जिला टॉपर रही और उनको भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ (पंजाब) में दाखिला मिला। शुरुआत में भावना को केमिकल इंजीनियर की विषय मिला, लेकिन बाद में उनकी रुचि कंप्यूटर कोडिंग की ओर बढ़ी और उन्होंने शुरुआती साल में ही केमिकल इंजीनियर की जगह कंप्यूटर साइंस का विषय चुन लिया। चार साल तक आईआईटी रोपड़ में पढ़ाई पूरी की। भावना की पिता अरुण कुमार पालीवाल एक व्यवसायी हैं तथा उनकी माता नीरज पालीवाल सरकारी अध्यापिका हैं। भावना का भाई प्रतीक पालीवाल भी डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। भावना वर्तमान में बंग्लुरू में माइक्रो सॉफ्ट में रिसर्च टीम में काम कर रही हैं। भविष्य में वह बेस्ट रिसर्चर बनकर अपने देश के लिए नए-नए सॉफ्टवेयर बनाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed