{"_id":"6ad27237e09d09d6e8040b8c","slug":"better-days-ahead-for-two-village-ponds-they-will-undergo-a-transformation-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116499-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दो जोहड़ों के दिन बहुरेंगे, 50 लाख रुपये से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दो जोहड़ों के दिन बहुरेंगे, 50 लाख रुपये से होगा कायाकल्प
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, सोलर पैनल से चलेंगी मोटर
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। गांवों में जल संरक्षण के साथ किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में गांव औथा के लिए अच्छी खबर है। गांव के दो जोहड़ों की सूरत बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। हरियाणा सरकार की ओर से इनके विकास के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परियोजना पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। योजना के सिरे चढ़ने से जहां किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा, वहीं जोहड़ों के आसपास जमा कीचड़ और गंदगी से भी राहत मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत दोनों जोहड़ों से पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिसके माध्यम से पानी खेतों तक पहुंचाया जा सकेगा। पानी की आपूर्ति के लिए सोलर पैनल से संचालित मोटरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे किसानों को सिंचाई के लिए सुविधा मिलेगी और सौर ऊर्जा के उपयोग से बिजली पर निर्भरता भी कम होगी। परियोजना का उद्देश्य जोहड़ों के पानी का बेहतर उपयोग करना और ग्रामीण क्षेत्र में जल संसाधनों को उपयोगी बनाना है।
गांव के सरपंच अरशद खान ने बताया कि दोनों जोहड़ों के विकास के लिए टेंडर मंजूर हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना गांव के लिए बड़ी सौगात है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही जोहड़ों की स्थिति में सुधार होने से आसपास के क्षेत्र में फैली कीचड़ की समस्या से भी निजात मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को लंबे समय से जोहड़ों की बेहतर व्यवस्था की जरूरत थी। परियोजना पूरी होने के बाद गांव में जल संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा और किसानों को इसका लाभ मिलेगा। अब ग्रामीणों को निर्माण कार्य शुरू होने और योजना के जल्द पूरा होने का इंतजार है।