फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   BDPO will personally investigate the complaint received against him

Palwal News: अपने खिलाफ मिली शिकायत की स्वयं जांच करेंगें बीडीपीओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
BDPO will personally investigate the complaint received against him
हथीन। मलाई गांव निवासी जमशेद ने सीएम विंडो पर हथीन के बीडीपीओ नरेश कुमार के खिलाफ शिकायत (नंबर 024344) दी थी। लिखित शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त अधिकारी राजस्व विभाग की निशानदेही की रिपोर्ट को दरकिनार कर अवैध कब्जा धारियों के खिलाफ कार्यवाही नही कर रहे हैं। इस शिकायत को सीएम विंडो कार्यालय ने गंभीरता से लिया। जिला परिषद के सीईओ को जांच करने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने जांच जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा को सौंप दी। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा ने उक्त जांच स्वयं न करके उसी अधिकारी को सौंप दी जिसके खिलाफ शिकायत की गई है। अब शिकायतकर्ता जमशेद का कहना है कि एक अधिकारी अपने खिलाफ जांच कैसे कर सकता है। यह हास्यापद है। उन्होंने मांग की है कि जांच किसी उच्च अधिकारी से कराई जाए। वहीं, इस बारे में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा का कहना है कि जिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत होती है उसको जांच नही सौंपी जाती है। रूटीन में शिकायत मार्क हो गई होगी। अब स्वयं इस पर संज्ञान लेंगी और जांच करेंगीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed