{"_id":"66cf67a5d8ac255ed0034a29","slug":"bdpo-department-is-not-able-to-make-way-to-its-office-palwal-news-c-24-1-snoi1004-108225-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अपने कार्यालय का रास्ता ही नहीं बना पा रहा बीडीपीओ विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अपने कार्यालय का रास्ता ही नहीं बना पा रहा बीडीपीओ विभाग
Wed, 28 Aug 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव बड़ौली के मुख्य रास्ते पर हुआ जलभराव ग्रामीणों के लिए दुखदायी बना हुआ है। हालात यह हैं कि खंड विकास एवं पंचायत विभाग कार्यालय के लिए जाने का भी रास्ता नहीं है। विभाग अपना रास्ता ही नहीं बना रहा है। रास्ता कीचड़ से पूरी तरह से लबालब है, जिससे यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। कीचड़ में बच्चे व बुजुर्ग फिसलकर गिर जाते हैं। जलभराव का कारण पानी निकासी का उचित प्रबंध न होना है। ग्रामीणों ने कई बार समस्या को लेकर ग्राम सरपंच से शिकायत की है, परंतु कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।
बैंसलात के बड़े गांव बड़ौली को ब्लॉक का दर्जा मिला हुआ है। खंड विकास एवं पंचायत विभाग का कार्यालय गांव बड़ौली में ही है। गांव की फिरनी से कार्यालय के लिए रास्ता जाता है। इस रास्ते पर पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं है, जिससे बारिश तथा गांव का गंदा पानी रास्ते पर भर जाता है। निरंतर हो रही बारिश के कारण स्थिति और अधिक खराब हो गई है। रास्ता कीचड़ से लबालब है। कार्यालय के मुख्य द्वार पर भी जलभराव है। कार्यालय में कार्य कराने के लिए आने वाले लोग जलभराव के कारण नहीं पहुंच पाते हैं। इसके अलावा ग्रामीणों को भी भारी परेशानी हो रही है। बच्चे, बुजुर्ग और बाइक सवार कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं।
00
गांव में पानी निकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। विधायक, मंत्री व मुख्य संसदीय सचिव तक गांव निरीक्षण कर चुके हैं, परंतु समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
- नन्नू बैंसला, ग्रामीण
00
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जल्द संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी से मामले की जानकारी लूंगी। समस्या का जल्द ही समाधान करा दिया जाएगा।
- उपमा अरोड़ा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी