फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Baroli-Tikari road could not be completed in seven years

सात साल में नहीं बन सका बड़ौली-टीकरी मार्ग

Thu, 29 Oct 2020 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Baroli-Tikari road could not be completed in seven years
पलवल। गांव बड़ौली से लालगढ़-टीकरी गुर्जर मार्ग की हालत बेहद खराब है। करीब सात वर्ष से इसकी मरम्मत नहीं की गई है, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। तीन माह पहले सड़क पर बनाई गई पुलिया भी टूट गई है। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। सरपंच ने लोक निर्माण विभाग में शिकायत भी दी है।
विज्ञापन

गांव बडौली से लालगढ़ होते हुए टीकरी गुर्जर के लिए करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क है। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली सड़क की पिछले सात वर्षों से मरम्मत नहीं की गई है। यहां से प्रतिदिन हजारों लोगोें की आवाजाही होती है। सड़क की रोड़ी उखड़ गई है, जिससे गड्ढे हो गए हैं। वाहन आने-जाने पर धूल उड़ती रहती है, जिससे प्रदूषण भी बढ़ रहा है। राहगीरों को काफी परेशानी होती है। वहीं गांव लालगढ में सड़क कीचड़ से भरा हुआ है। लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब तीन माह पहले एक पुलिया बनाई गई थी, जो अब टूट गई है।
विज्ञापन

वर्जन-
गांव में लोक निर्माण विभाग की सड़क लंबे समय से टूटी हुई है। सड़क व पुलिया के निर्माण के लिए विभाग के एसडीओ व एक्सईएन से शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जल्द ही जिला उपायुक्त से इसकी शिकायत की जाएगी। - दिनेश, सरपंच, ग्राम पंचायत लालगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

बडौली से टीकरी गुर्जर तक सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा हुआ है। लालगढ़ में पुलिया बनवाई गई थी, किसी भारी वाहन के गुजरने के वह टूट गई। जल्द पुलिया व सड़क का निर्माण कराया जाएगा। - नरेंद्र सिंह यादव, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed