फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bank fraud busted

Palwal News: बैंकों से धोखाधड़ी करने का भंडाफोड़

Thu, 31 Aug 2023 11:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Thu, 31 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bank fraud busted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। एटीएम बूथ से रुपये निकालने के बावजूद भी बैंक से धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने के मामले में डिटेक्टिव स्टाफ ने तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपी एटीएम से रुपये निकालकर कस्टमर केयर पर शिकायत कर राशि खाते में वापस लेने का काम करते थे। पुलिस ने गांव उटावड से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार 71 एटीएम कार्ड, देसी कट्टा, आठ हजार की नकदी और एक कार बरामद की है। आरोपित बीते तीन सालों से मुंबई जाकर बैंकों को चूना लगा रहे थे।
डिटेक्टिव स्टाफ पलवल प्रभारी हनीश खान ने बताया कि बीती 30 अगस्त को उनकी टीम उटावड चौक पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उटावड के मलाई गांव निवासी वसीम व सहाबूदीन और पुन्हाना के गांव हींगनपुर निवासी समयदीन बैंकों के साथ ठगी करने का काम करते हैं। आरोपी मुंबई से ठगी कर वापस गांव मलाई आ रहे हैं। पुलिस ने मौके पर नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद पुलिस की बताई गई कार दिखाई दी। पुलिस ने कार रोकने का इशारा किया, परंतु पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों को पकड़ लिया। आरोपियों से 71 एटीएम कार्ड, देशी कट्टा,आठ हजार की नकदी बरामद की गई। उटावड थाना में तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

इस तरह से देते थे ठगी को अंजाम
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मुबंई के एटीएम बूथ में जाकर रुपये निकालते है। सीसीटीवी से नजर छिपाकर रुपयों को जेब में रख लेते हैं। उसके बाद कस्टमर केयर पर एटीएम से रुपये न निकलने की शिकायत करते हैं। जांच के बाद उनके खाते में बैंक द्वारा वापस डाल दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed