फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bahin in wollyball and janauli in kabaddi win

वॉलीबाल में बहीन और कबड्डी में जनौली ने मारी बाजी

Wed, 31 Jul 2019 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bahin in wollyball and janauli in kabaddi win
पलवल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गया। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, फुटबॉल, हैंडबॉल, लंबी कूद, शॉट पुट और एथलेटिक्स का आयोजन किया गया। कबड्डी अंडर-14 में राजकीय स्कूल जनौली प्रथम, एमवीएन स्कूल द्वितीय, अंडर-19 में भारत कॉन्वेंट स्कूल गन्नीकी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप द्वितीय स्थान पर रहे। वॉलीबाल अंडर-17 में राजकीय स्कूल बहीन प्रथम, कैंप द्वितीय, अंडर-19 में टैगोर पब्लिक स्कूल प्रथम, नव ज्योति स्कूल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ अंडर-11 आयु वर्ग में ज्योति प्रथम, शिखा द्वितीय, अंडर-14 में आरजू गौतम प्रथम, यशोदा द्वितीय, अंडर-17 में कुमकुम प्रथम, रिया द्वितीय, अंडर-19 में बिमलेश प्रथम, अदिती द्वितीय रही। 200 मीटर दौड़ अंडर-11 में किरण प्रथम, शिखा द्वितीय, अंडर-14 में अंजली प्रथम, सीमा द्वितीय, अंडर-17 में सुनैना प्रथम, विनीता द्वितीय, अंडर-19 में आदिति प्रथम, निशा द्वितीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर अंडर-14 में प्राची प्रथम, पूजा द्वितीय, अंडर-17 में नैना प्रथम, अंजलि द्वितीय स्थान पर रहीं। 600 मीटर अंडर-14 में लवली प्रथम, संजना द्वितीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर अंडर-17 में अंजली प्रथम, शशि द्वितीय, अंडर-19 में सिमरन प्रथम, निशा द्वितीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर अंडर-17 में चंचल प्रथम, निशा द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में कविता अव्वल
कुश्ती प्रतियोगिता 50 किलो भार वर्ग में कविता, 53 किलो भार वर्ग में काजल, 36 किलो भार वर्ग में मनीषा, 40 किलो भार वर्ग में सपना, 43 किलो भार वर्ग में प्रेरणा, 46 किलो भार वर्ग में कोमल, 49 किलो भार वर्ग में चंचल, 53 किलो भार वर्ग में कल्पना, 61 किलो भार वर्ग में आशा प्रथम स्थान पर रहीं। खो-खो अंडर-14 में राजकीय स्कूल जनौली प्रथम, कारना द्वितीय, अंडर-17 में राजकीय स्कूल जनौली प्रथम, औरंगाबाद द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद में यशोदा प्रथम
लंबी कूद अंडर-14 में यशोदा प्रथम, पूजा द्वितीय, अंडर-17 में राखी प्रथम, कोमल द्वितीय, अंडर-19 में बिमलेश प्रथम, अदिती द्वितीय स्थान पर रहीं। शॉट पुट अंडर-14 में सीमा प्रथम, नंदनी द्वितीय, अंडर-17 में दिव्या अत्री प्रथम, कल्पना द्वितीय तथा ट्रिपल जंप में ऋतु प्रथम व रिया द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता सहायक जिला खेल शिक्षा अधिकारी राजवीर सिंह तेवतिया व सहायक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जसवीर तेवतिया के नेतृत्व में संपन्न कराई गई। तेवतिया ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ी 19 अगस्त से विभिन्न जिलों में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed