फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Auto-rickshaws and e-rickshaws parked haphazardly around Agra Chowk were removed.

Palwal News: आगरा चौक के आसपास अव्यवस्थित तरीके से खड़े ऑटो और ई-रिक्शा हटाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaws and e-rickshaws parked haphazardly around Agra Chowk were removed.
बस स्टैंड से सटी गली में सड़क पर लगी रेहड़ियों को हटवाकर मार्ग खाली कराया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक के दबाव को कम करने और प्रमुख चौराहों को जाम मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देशानुसार शुक्रवार को डीएसपी सिटी नरेंद्र खटाना और ट्रैफिक थाना प्रभारी रविकांत शर्मा ने शहर के व्यस्त यातायात वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के लिए मौके पर ही आवश्यक कदम उठाए।

सुबह डीएसपी सिटी नरेंद्र खटाना और ट्रैफिक थाना प्रभारी रविकांत शर्मा ने आगरा चौक का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान आगरा चौक के आसपास अव्यवस्थित तरीके से खड़े ऑटो और ई-रिक्शा वाहन यातायात में बाधा बनते मिले। पुलिस अधिकारियों ने बातचीत कर उन्हें मुख्य मार्ग से हटाकर सर्विस रोड पर निर्धारित स्थान पर खड़ा कराया, जिससे चौक पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी।
विज्ञापन


वहीं बस अड्डा चौक पर भी विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बस स्टैंड से सटी गली में सड़क पर लगी रेहड़ियों को हटवाकर मार्ग खाली कराया गया। वहीं, मुख्य चौक और सर्विस लेन पर खड़े ऑटो व ई-रिक्शा को भी निर्धारित स्थानों पर शिफ्ट कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए भविष्य में भी अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग नहीं होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जा रहा : डीएसपी

डीएसपी सिटी नरेंद्र खटाना ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर को चरणबद्ध तरीके से जाम मुक्त बनाने की कार्रवाई की जा रही है। जहां-जहां ऑटो और ई-रिक्शा चालक अव्यवस्थित रूप से वाहन खड़े करते हैं, वहां उन्हें वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे एक ओर यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तो दूसरी ओर चालकों के रोजगार पर भी कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। ट्रैफिक थाना प्रभारी रविकांत शर्मा ने बताया कि शहर के सभी ट्रैफिक प्रभावित स्थलों की पहचान की जा रही है। प्रत्येक स्थान पर स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार स्थायी समाधान लागू किया जाएगा, ताकि आमजन को जाम से राहत मिले और शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



बस अड्डा चौक पर अब नहीं लगेगा लंबा जाम

बस अड्डा चौक लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहा था। सड़क किनारे लगी रेहड़ियों और मुख्य मार्ग पर खड़े निजी वाहन, ऑटो व ई-रिक्शा के कारण बसों को बस अड्डे के अंदर प्रवेश करने में काफी कठिनाई होती थी। कई बार बसों की कतार लगने से पूरा चौक जाम हो जाता था। पुलिस की कार्रवाई के बाद रेहड़ियों और अव्यवस्थित खड़े वाहनों को हटाकर मार्ग खाली कराया गया है। इससे अब बसें बिना किसी बाधा के सीधे बस अड्डे के अंदर प्रवेश कर पा रही हैं और चौक पर यातायात का दबाव भी पहले की तुलना में काफी कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed