फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Auto overturned due to collision with center, woman dies

केंटर की टक्कर से पलटा ऑटो, महिला की मौत,

Tue, 08 Mar 2022 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Auto overturned due to collision with center, woman dies
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गदपुरी टोल प्लाजा के समीप कैंटर ने तिपहिया (ऑटो) में टक्कर मार दी। हादसे में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि चालक व तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों में दो को जिला नागरिक अस्पताल तथा दो को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल चालक को दिल्ली रेफर कर दिया गया। गदपुरी थाना पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरजन का नंगला निवासी सुरेश अपने ऑटो बल्लभगढ़ से सवारियां भरकर पलवल के लिए चला। ऑटो में बल्लभगढ़ से जवाहर नगर कैंप निवासी 35 वर्षीय आरती, उसकी 19 वर्षीय बेटी तान्या, गांव अगवानपुर निवासी कोमल व गांव आल्हापुर निवासी कोमल सवार हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गदपुरी टोल प्लाजा के समीप केवल दो लाइन चालू थी। लाइन बदलने के चक्कर में ऑटो में पीछे से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार सभी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में आरती, तान्या व कोमल को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। चालक सुरेश व कोमल को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सुरेश की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। आरती के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया गया, जहां शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

बेटी को परीक्षा दिलाकर लौट रही थी महिला
परिजनों ने बताया कि आरती अपनी बेटी तान्या की फरीदाबाद में परीक्षा दिलाकर लौट रही थी। दोनों कोमल रामानुजन कॉलेज से आ रही थीं। घटना के बाद चालक कैंटर को छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed