फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Attempt to put a dumper on the police, the driver absconded

पुलिस पर डंपर चढ़ाने का प्रयास, चालक फरार

Wed, 16 Jun 2021 10:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Attempt to put a dumper on the police, the driver absconded
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में केजीपी एक्सप्रेसवे पर गांव छज्जूनगर स्थित टोल प्लाजा पर नाकाबंदी को तोड़ने और पुलिसकर्मियों पर डंफर चढ़ाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो डंफरों को मौके पर ही काबू कर लिया, जबकि चालक फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी जीतराम के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात हंसराज ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह सूचना के आधार पर टीम के साथ केजीपी एक्सप्रेसवे पर गांव छज्जूनगर स्थित टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ के लिए नाके पर तैनात थे। इसी दौरान नूंह की तरफ से कई डंफर तेज गति से आते दिखाई दिए। पुलिस ने डंफरों को रोकने का इशारा किया तो चालकों ने तेज रफ्तार से पुलिसकर्मियों पर डंफर चढ़ाने का प्रयास किया और नाके को तोड़ते हुए आगे निकल गए। पुलिसकर्मियों ने इधर-उधर कूदकर अपनी जान बचाई और पीछाकर दो डंफरों को काबू कर लिया, चालक फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed