फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Attack and firing in land dispute, case against 32 including 10 named

Palwal News: जमीन विवाद में हमला व फायरिंग, 10 नामजद समेत 32 पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Attack and firing in land dispute, case against 32 including 10 named
- सोलडा गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान हुआ हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में एक जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यह घटना मैसर्स बीकेआर डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सोलडा गांव में खरीदी गई जमीन की पैमाइश करने के दौरान हुआ। स्थानीय लोगों ने पैमाइश का विरोध करते हुए कंपनी के डायरेक्टर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनपर गोली भी चलाई जिसमें वह बाल-बाल बच गए।


चांदहट थाना प्रभारी हरी किशन ने बताया कि कंपनी के डायरेक्टर योगेंद्र की शिकायत पर 10 नामजद समेत 32 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना 22 अप्रैल 2025 को हुई, जब तहसीलदार के आदेश पर हल्का गिरदावर पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे। कंपनी के डायरेक्टर योगेंद्र अपने साथियों के साथ वहां मौजूद थे। इसी दौरान सोलडा गांव के नानक, हुकम, पप्पी, सुशील, राकेश समेत करीब 32 लोग हथियारों से लैस होकर वहां आ गए। आरोपियों ने पहले 25 लाख रुपये की मांग की। विवाद बढ़ने पर उन्होंने योगेंद्र पर गोली चलाई, जिससे वह बाल-बाल बचे। इसके बाद आरोपियों ने हमलाकर दिया। आरोपी हुकम ने योगेंद्र के गले से सोने की चेन और जेब से 18,500 रुपये छीन लिए। साथ ही आरोपियों ने दोबारा पैमाइश कराने का प्रयास करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed