फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   atm loot in palwal

सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर एटीएम काट 31.60 लाख ले गए बदमाश

Wed, 15 Jan 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
atm loot in palwal
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर पलवल बस अड्डा के नजदीक लगे एटीएम को बुधवार तड़के गैस कटर से काटकर बदमाशों ने उसमें रखे 31 लाख, 60 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह कैंप थाना पुलिस व डीएसपी मुख्यालय सुनील कादियान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश की तो पाया कि बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे मारकर उसे खराब कर दिया था जिससे उनके फोटो व अन्य कोई फुटेज नहीं आ पाई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया कि जा रहा है बदमाशों ने एटीएम काटकर रुपये निकालने की वारदात को बुुधवार तड़के करीब तीन बजे अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाश थे तथा चेहरे नकाब से ढके हुए थे। एटीएम केबिन में घुसने के बाद बदमाशों द्वारा काला स्प्रे सीसीटीवी कैमरों पर किया गया।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक के इस एटीएम पर बडौली गांव निवासी सुखबीर बतौर सुरक्षा कर्मी कार्यरत है। रोजाना की तरह मंगलवार रात करीब आठ बजे वह एटीएम केबिन का शटर पर ताला लगा कर चला गया। बुधवार की सुबह आठ बजे जब वह अपनी ड्यूटी पर आया तो उसने एटीएम केबिन के ताले टूटे पाए। उसने शटर उठाकर अंदर झांका तो पाया कि एटीएम कटा हुआ है। उसने तुरंत 100 नंबर पर पुलिस और बैंक के उप प्रबंधक राजेश सिंह को सूचना दी। बैंक के उप प्रबंधक राजेश सिंह ने पुलिस को बताया कि एटीएम में 31 लाख, 70 हजार रुपये कैश था। एटीएम उखाड़ने व काटकर रुपये निकालने वाले गिरोह द्वारा बार-बार की जा रही वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली व पुलिस पेट्रोलिंग की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी। एटीएम सुरक्षाकर्मी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बैंक प्रबंधन ने जानकारी दी है कि सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक की है। रात को एटीएम बंद कर दिया जाता है। एटीएम में 31 लाख, 60 हजार रुपये बताए गए हैं। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी कैंप थाना पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed