{"_id":"64f37758d29a65aecd07d406","slug":"asha-workers-strike-continues-on-26th-day-palwal-news-c-24-1-snoi1004-1989-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: आशा वर्करों की हडताल 26वें दिन भी रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: आशा वर्करों की हडताल 26वें दिन भी रही जारी
Sat, 02 Sep 2023 11:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। आशा वर्कर यूनियन के आह्वान पर शनिवार को 26वें दिन भी हड़ताल जारी रही। आशा वर्करों ने शहर में जुलूस निकाला और भाजपा विधायक जगदीश नायर के आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। विधायक जगदीश नायर को स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर विधायक जगदीश नायर ने आशा वर्करों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री से बात करके उनकी मांगों का निपटारा किया जाएगा।
जिले की सभी आशा वर्कर शनिवार को सत्ती सरोवर के प्रांगण में एकत्रित हुई, जहां बैठक का आयोजन गया। आशा वर्कर यूनियन की नेता कुसुम द्वारा संचालित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपप्रधान ममता ने की। प्रदर्शन में शामिल सभी आशा वर्करों ने 28 अगस्त को पंचकूला में प्रदर्शन कर रही आशा वर्करों तथा अन्य संगठनों के नेताओं के साथ प्रशासन द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की तथा आंदोलन में मृतक आशा के परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।
इस अवसर पर सीआईटीयू की जिला प्रधान उर्मिला रावत, सचिव रमेशचन्द किसान सभा के जिला सचिव दरियाब सिंह, उदयवीर सिंह,भगीरथ बैनीवाल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान गोविन्दराम, रमनलाल पंखिया, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान देवेंद्र नंबरदार ने आशा वर्करों के आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से बातचीत के माध्यम से मुद्दों के निपटारे की अपील की। यूनियन की जिला प्रधान रामरति चौहान व रमेशचन्द ने बताया कि महिला सशक्तिकरण का नारा देने वाली सरकार के शासनकाल में प्रदेश की बेटियां भीषण गर्मी में सड़कों पर धूल फांक रही हैं, पुलिस की लाठियां खा रही हैं। हड़ताल को चलते हुए 26 दिन हो चुके हैं, लेकिन सरकार ने यूनियन से बातचीत करना भी जरूरी नहीं समझा है। मजबूर होकर यूनियन ने हड़ताल अवधि को 11 सितम्बर तक बढ़ा दिया है तथा 10 सितंबर को रोहतक में कार्यकर्ता सम्मेलन करके आंदोलन की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदर्शन में बबली सैनी, सरोज, बाला, राजन, राजबाला, सुदेश, राजबाला, अनिता, सिहौल, रोशनी, कृष्णा, सुमन, मीना, रेखा, शिक्षा, पुष्पा, सविता व लक्ष्मी आदि ने भी अपने विचार रखे और आंदोलन को और मजबूत करने का आह्वान किया।