फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Asha worker died due to deteriorating health in a scuffle, expressed anger

Palwal News: धक्का-मुक्की में तबीयत बिगड़ने से आशा कार्यकर्ता की मौत, जताया रोष

Thu, 31 Aug 2023 11:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Thu, 31 Aug 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Asha worker died due to deteriorating health in a scuffle, expressed anger
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। मानदेय की बढ़ोत्तरी को लेकर आशा वर्कर्स यूनियन की हड़ताल 24वें दिन भी जारी रही। बृहस्पतिवार को भी कार्यकर्ताओं ने जिला नागरिक अस्पताल में धरना प्रदर्शन जारी रखते हुए काला दिवस मनाया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। चंडीगढ़ विधानसभा कूच के दौरान पुलिस के द्वारा की गई धक्का मुक्की में तबीयत बिगड़ने से यमुनानगर की आशा कार्यकर्ता पारुल की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सरकार से मृतक आशा के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। यूनियन नेता बाला की अध्यक्षता में आयोजित धरने का संचालन राजन ने किया।

जिला उप प्रधान जगबती व सीआईटीयू के जिला सचिव रमेश चंद ने कहा कि सरकार सत्ता के अहंकार में कार्यकर्ताओं की आवाज को अनसुना कर रही है। इसी अहंकार व घमंड ने प्रदेश की एक आशा की जान ले ली है। मृतक आशा कार्यकर्ता के दो बच्चे अपनी मां से हमेशा के लिए अलग हो गए। सरकार 24 दिन से चल रहे आंदोलन की सुध नहीं ले रही है। सरकार की संवेदनहीनता के करण ही प्रदेश कि महिलाओं पर बल प्रयोग किया जा रहा है तथा जगह-जगह महिलाओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। सरकार ने 27-28 अगस्त को आशा कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ जाने से रोकने के लिए यूनियन नेताओं के घरों पर पुलिस लगाकर उनको अपमानित करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 24 दिन से संघर्षरत आशाओं की बात सुनने व राहत देने की बजाय सरकार पुलिस का सहारा लेकर आशाओं का दमन करने पर तुली हुई है। सरकार की इस तानाशाही का प्रदेश का मेहनतकश वर्ग मिलकर जवाब देगा। प्रदर्शन को बाला, सुदेश, माला, राज पांचाल, शिक्षा, पवन व विनीता ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed