फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Apply for up to 10 april admissions to model culture schools

मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिले के लिए 10 तक करें आवेदन

Mon, 05 Apr 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Apply for up to 10 april admissions to model culture schools
होडल (रोशन लाल शर्मा)। सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा पाने की इच्छा रखने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने पलवल जिले के पांच राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक व 48 राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। कक्षा के हिसाब से दाखिला व फीस का शेड्यूल तैयार किया गया है। दाखिले के लिए 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल ने बताया कि जिले में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में अतिरिक्त सेक्शन बना कर अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। प्राथमिक में भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। प्राथमिक स्कूलों को बैग फ्री भी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में राजकीय वरिष्ठ विद्यालय धतीर, पृथला, बडौली, हथीन व होडल स्कूलों को सीबीएसई की मान्यता मिली है। वहीं 48 प्राथमिक स्कूलों को मॉडल बनाया गया हैं। (संवाद)
विज्ञापन

किस कक्षा में कितने बच्चों को स्थान
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम का एक अतिरिक्त सेक्शन होगा। पहली से पांचवीं कक्षा तक में अधिकतम 30, छठी से आठवीं तक में अधिकतम 34 और नौंवी से 11वीं तक में अधिकतम 40 छात्रों के लिए सीटें उपलब्ध होंगी। अतिरिक्त सेक्शन में 40 फीसदी सीटें स्कूल के उन हिंदी माध्यम के छात्रों के लिए होंगी, जो आगे की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से करना चाहते हैं। बाकी पर अन्य स्कूलों से आने वाले छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। स्कूल में पहले से पढ़ रहे छात्र अंग्रेजी माध्यम नहीं चुनते हैं तो खाली सीटें बाहरी स्कूलों से आने वाले बच्चों को दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बढ़ा सकेंगे सेक्शनों की संख्या
दाखिले के इच्छुक छात्रों की संख्या एक सेक्शन से अधिक होने की स्थिति में स्कूल में कमरों की संख्या व शिक्षकों की उपलब्धता के आधार पर सेक्शन की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। वहीं प्राथमिक स्कूलों में पहली कक्षा में एक सेक्शन में 30 विद्यार्थी होंगे। इस वर्ष पहली और दूसरी कक्षा में ही अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी।

आय के अनुसार सीटें आरक्षित
- ऐसे छात्र जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है उनके लिए 20 फीसदी सीटें आरक्षित हैं।
- जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 1.80 लाख से 2.40 लाख के बीच है उनके लिए 10 फीसदी सीटें आरक्षित हैं।
- शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत एससी, बीसीए, बीसीबी, दिव्यांग, अनाथ व एचआईवी प्रभावित बच्चों के लिए भी सीटें आरक्षित की गई हैं।
आवेदन का पूरा शेड्यूल
स्कूलों में 1 से 10 अप्रैल तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इसके बाद अप्रैल माह में ही टेस्ट के आधार पर दाखिले होंगे। प्रतीक्षा सूची के दाखिले एक मई को होंगे। पहली कक्षा में दाखिले के इच्छुक बच्चों की आयु एक अप्रैल 2021 को पांच वर्ष होनी अनिवार्य है। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज में जन्म प्रमाण पत्र, रिहायश प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व परिवार पहचान पत्र को शामिल किया गया है। आवेदन फार्म अभिभावकों को स्कूलों से निशुल्क मिलेगा। किसी भी बच्चे को दस्तावेज के अभाव में दाखिले से वंचित नहीं किया जाएगा। अस्थाई दाखिला देकर अभिभावक को 30 दिन का समय प्रदान किया जाएगा। आरक्षित सीटों के लिए समुचित संख्या में आवेदन नहीं आते हैं तो इन सीटों को सामान्य श्रेणी में भरा जाएगा।
कक्षा के अनुसार फीस
कक्षा दाखिला फीस प्रतिमाह
पहली से तीसरी 500 रुपये 200 रुपये
चौथी व पांचवीं 500 रुपये 250 रुपये
छठी से आठवीं 1000 रुपये 300 रुपये
नौवीं व दसवीं 1000 रुपये 400 रुपये
11वीं व 12वीं 1000 रुपये 500 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed