फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Apply for the Padma Awards by the 31st.

Palwal News: पद्म पुरस्कार के लिए 31 तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Apply for the Padma Awards by the 31st.
पलवल। गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन नामांकन और अनुशंसाएं आमंत्रित की हैं। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं और संगठन 31 जुलाई तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, लोक प्रशासन, उद्योग एवं व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण एवं विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों के नाम भेजे जा सकते हैं। उपायुक्त ने सामाजिक संस्थाओं, शैक्षणिक संगठनों और नागरिकों से अपने क्षेत्र की प्रतिभाओं को नामित करने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति, दिव्यांगजनों और वंचित वर्गों से जुड़े योग्य व्यक्तियों के नाम आगे बढ़ाने पर जोर दिया। नामांकन के साथ संबंधित व्यक्ति के कार्यों और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण देना अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article