{"_id":"68f27fb8778235613e04eabf","slug":"apaar-id-requirement-abolished-palwal-news-c-24-1-gr11004-118612-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अपार आईडी की अनिवार्यता समाप्त, प्राइवेट स्कूलों को मिली बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अपार आईडी की अनिवार्यता समाप्त, प्राइवेट स्कूलों को मिली बड़ी राहत
Fri, 17 Oct 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
- अब केवल दूसरे राज्यों से आने वाले छात्रों पर ही लागू होगी अपार आईडी की शर्त
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। जिले के अधिकांश प्राइवेट स्कूल अपने छात्रों की अपार आईडी नहीं बना पाए थे, जिसके कारण बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों के सामने संकट खड़ा हो गया था। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पहले अपार आईडी को अनिवार्य कर रखा था। अब बोर्ड ने राहत देते हुए बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन पत्र में अपार आईडी की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।
मंडकौला में निजी स्कूल चलाने वाले रघुवीर अग्रवाल ने बोर्ड के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि अब अपार आईडी की शर्त केवल दूसरे राज्यों से आने वाले छात्रों पर ही लागू होगी। यह फैसला प्राइवेट स्कूल संघ के एक प्रतिनिधिमंडल और बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा की बैठक में लिया गया।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बोर्ड चेयरमैन से मुलाकात कर कई अहम मुद्दे उठाए। बैठक के दौरान संघ ने मांग रखी कि संबद्धता फीस पर लगाए गए जीएसटी को वापस लिया जाए, अपार आईडी की अनिवार्यता समाप्त की जाए, और अन्य स्कूलों से आने वाले छात्रों के लिए बोर्ड से अप्रूवल लेने की प्रक्रिया को भी खत्म किया जाए।