{"_id":"5f60f6e48ebc3efbaa3b6c0a","slug":"anti-rabies-deficiency-in-district-hospital-palwal-news-noi536427538","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में एंटी रैबीन वैक्सीन की कमी, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में एंटी रैबीन वैक्सीन की कमी, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन
पलवल जिला नागरिक अस्पताल।
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन की कमी
सौरभ वर्मा
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन का टोटा चल रहा है। इस कारण आए दिन यहां लोग हंगामा करते रहते हैं, लेकिन अस्पताल को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। अस्पताल में पिछले डेढ़ माह से वैक्सीन नहीं है। मजबूरन लोगों को निजी अस्पतालों और सेंटरों की तरफ रुख करना पड़ रहा है। यहां पर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए 350 रुपये तक देने पड़ रहे हैं। वहीं, जिले में प्रतिदिन 30 से 40 लोग कुत्ते के काटने का शिकार हो रहे हैं। वहीं, बेसहारा कुत्तों से परेशान लोग कई बार नगर परिषद के आला अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन, अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। लोगों का कहना है कि जिले में शायद ही ऐसा कोई रिहायशी क्षेत्र होगा, जहां पर कुत्तों का आतंक न हो। फिर भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
वर्ष 2020 वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या
जनवरी 260
फरवरी 700
मार्च 750
अप्रैल 350
मई 547
जून 295
15 जुलाई तक 200
मुझे कुत्ते ने काट लिया है। वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल आया था, लेकिन यहां पर उपलब्ध नहीं है। अब निजी अस्पताल में 350 रुपये खर्च कर वैक्सीन लगवाना पड़ेगा।
पंचम, शिव कॉलोनी, पलवल
बेसहारा कुत्तों से लोग परेशान है। इस बारे में कई बार नगर परिषद के आला अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन भी नहीं है। इनकी भी जल्द से जल्द व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन
इमरान मलिक, पलवल
-------
अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन गुरुग्राम स्थित वेयर हाउस से आती है, लेकिन वहां भी वैक्सीन खत्म है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मांग भेज दी है। जल्द ही वैक्सीन आ जाएगी।
- डॉ. देवेंदर कुमार तेवतिया, इंचार्ज एंटी रैबीज क्लीनिक