फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Angry candidates demonstrated due to cancellation of police exam

पुलिस परीक्षा रद्द होने से नाराज अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 11 Aug 2021 02:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Angry candidates demonstrated due to cancellation of police exam
पलवल। हरियाणा पुलिस के पेपर लीक होने पर परीक्षा रद्द करने के मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अभ्यर्थियों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए अभ्यर्थियों ने कहा कि बार-बार परीक्षाएं रद्द हो रही हैं। बार-बार परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं जिसके चलते उन्हें आर्थिक और मानसिक तौर से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हौसला तो टूटता ही है साथ ही परीक्षा रद्द होने के चलते अभ्यर्थी कई मौकों से वंचित रह जाता है, क्योंकि कई सारे अभ्यर्थियों के पास वह आखिरी मौका होता है जिसके बाद उनकी उम्र ज्यादा हो जाती है, वह कोई परीक्षा नहीं दे पाते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन से मांग करते हैं कि इस तरह से पेपर लीक होने से रोका जाए और जो लोग इसमें संलिप्त हैं, उन्हें समाज के सामने लाकर उनके चेहरे उजागर किए जाएं। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उपायुक्त ने उनके द्वारा दिए ज्ञापन को लेकर आश्वासन दिया कि उनकी मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा। इस अवसर पर मोहित, रोहताश ने बताया कि इसे लेकर वे गृहमंत्री से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed