फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Anganwadi workers will demonstrate at the residence of BJP MLAs and Ministers

भाजपा विधायकों व मंत्रियों के निवास पर प्रदर्शन करेंगी आंगनवाडी वर्कर

Mon, 17 Jan 2022 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will demonstrate at the residence of BJP MLAs and Ministers
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर की चल रही हड़ताल में सोमवार को निर्णय लिया गया कि हड़ताल 25 जनवरी तक जारी रहेगी। 41वें दिन जारी हड़ताल में 22 जनवरी तक जिले में सभी मंत्रियों, भाजपा विधायकों के निवास पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। धरने को संबोधित करते हुए सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी व आंगनबाड़ी की नेता कमला देवी बताया कि हरियाणा सरकार आंगनबाड़ी वर्करों एवं हेल्परों के आंदोलन से बौखला गई है और मांगों का समाधान करने की बजाय इस आंदोलन को तोड़ने के हर तरह के हथकंडे अपना रही है।
विज्ञापन

सरकार ने 12 जनवरी को जेल भरो आंदोलन में जींद तथा गुड़गांव में आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्परों, सीटू व अन्य संगठनों के नेताओं के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए है। आंदोलनकारियों को मुकदमों की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार तरह-तरह के भ्रम फैलाने के प्रयास कर रही है। धरने की अध्यक्षता उर्मिला रावत ने की तथा संचालन शशि देवी ने किया।
विज्ञापन

बिमलेश मंडकोला व परसनदी ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर अपनी मांगों के समाधान होने तक हड़ताल में रहेंगी। 22 जनवरी तक जिले में भाजपा के मंत्रियों, एमएलए, एमपी आवासों या मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके अलावा एक दिन गांव के सरपंच, पूर्व सरपंच, पंच तथा आम नागरिकों से आंदोलन के समर्थन के लिए अपील की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग के तमाम कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा, हरियाणा सरकार द्वारा आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। हड़ताल को आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की नेता सीमा, मकीना, सुनीता, पुष्पा, माया, कृष्णा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed