{"_id":"620d3a20e2580c1c4e56ba31","slug":"anganwadi-workers-strike-extended-till-march-5-palwal-news-noi632649751","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मार्च तक बढ़ाई गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मार्च तक बढ़ाई गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हैल्पर यूनियन की हड़ताल 71वें दिन भी जारी रही। बुधवार का कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय स्थित पार्क में एकत्रित हुईं और धरना प्रदर्शन किया। हड़ताली कर्मियों की अध्यक्षता जिला प्रधान उर्मिला रावत ने की, जबकि संचालन उप प्रधान सीमा देवी ने किया। धरने में सीटू के जिला प्रधान श्रीपल सिंह भाटी व यूनियन की जिला प्रधान उर्मिला रावत मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रही।
श्रीपाल सिंह भाटी ने कहा कि प्रदेश की 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करनाल में दो दिन का पड़ाव डाला और शहर में प्रदर्शन किया। पूरे करनाल में आंगनबाड़ी का हुजूम सड़कों पर रहा। जिला प्रधान उर्मिला रावत ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य कमेटी ने हड़ताल को पांच मार्च तक बढ़ा दिया है। करनाल में 24 घंटे का पड़ाव जारी रहेगा। करनाल के पास में लगते हुए लगभग 10 जिले लगातार रोजाना पड़ाव में अपनी जिला की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लेकर आएंगे, जिसमें सोनीपत, पानीपत, रोहतक, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, जिले हैं और दूर के सभी जिले बचे हुए अपने-अपने जिलों के मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। हरियाणा सरकार ने 2018 की मानी हुई मांगों का हवाला देकर कार्यकर्ताओं की छटनी न करने का बयान दिया है। हम उस बयान का खंडन करते हुए सरकार के बयान की निंदा करते हैं, क्योंकि आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन सरकार के इस बयान से सहमत नहीं है। धरने को सुनीता, अंजलि, गीता, प्रीति, कमलेश शर्मा ने भी संबोधित किया।