फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Anganwadi workers protested

आंगनबाडी वर्करों ने प्रदर्शन कर सौंपा मांगों का ज्ञापन

Fri, 11 Jun 2021 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protested
पलवल। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पर धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्षता उर्मिला रावत ने की, जबकि संचालन सचिव कृष्णा देवी ने किया। इस दौरान राज्य मंत्री कमला ढाडा व प्रधानमंत्री के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल भाटी मुख्य वक्ता रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान उर्मिला रावत ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर पोषण ऐप डाउनलोड करने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि आंगनवाड़ी वर्कर्स को विभाग द्वारा कोई मोबाइल नहीं दिए गए हैं और न ही नेट के लिए कोई राशि दी जा रही है। कार्यकर्ताओं को इस कार्य के लिए कोई ट्रेनिंग भी नहीं दी गई है। कार्यकर्ता फोन व प्रशिक्षण मिलने तक ये कार्य नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी ड्यूटी सर्वे में आशा कार्यकर्ता की टीम के साथ लगाई गई है, जिसका विरोध किया जा रहा है। सर्वे के दौरान पूरे हरियाणा में कई सदस्यों की मृत्यु हुई है, उन्हें सरकार द्वारा 50 लाख का बीमा नहीं दिया जा रहा है। मांग की जा रही है कि कोविड के कार्य करने के लिए सारी सुविधाएं दी जाएं, जिससे हम और हमारे परिवार भी सुरक्षित रहें। सभी कार्यकर्ताओं का टीकाकरण किया जाए तथा बीमार होने पर निशुल्क उपचार कराया जाए।
विज्ञापन

श्रीपाल भाटी ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन का भुगतान किया जाए। सहायिकाओं के वेतन तथा लाभार्थियों के पोषण के लिए आवंटन को पोषण ट्रैकर एप से नहीं जोड़ा जाए। आंगनवाड़ियों का स्कूल में विलय नहीं किया जाए। आईसीडीएस को मजबूत किया जाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को वर्कर के रूप में नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर क्रैच वर्कर यूनियन ने भी अपना ज्ञापन अधिकारी को दिया और अपने केंद्र न बदलने तथा सुचारू रूप से राशन की सप्लाई और वेतन देने की मांग की। प्रदर्शन को कमला देवी, सीमा देवी, कृष्णा देवी, फिरोजपुर, पुष्पा देवी, परसंदी देवी, योगेश देवी, सकसं के जिला सचिव योगेश शर्मा ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed