{"_id":"6217c572177ee10ce06f117a","slug":"anganwadi-workers-protested-by-burning-effigy-of-chief-minister-palwal-news-noi634048571","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री का पुतला जला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री का पुतला जला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हैल्पर यूनियन की हड़ताल 79वें दिन भी जारी रही। बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता ताऊ देवी लाल टाउन पार्क में एकत्रित हुई। पार्क के प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई। यात्रा पार्क से आगरा चौक, सोहना मोड, मीनार गेट होती हुई बस अड्डा पहुंची। जहां मुख्यमंत्री का पुतला जला विरोध जताया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान उर्मिला रावत ने की, जबकि संचालन शशि देवी ने किया।
इस दौरान सीआईटीयू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी, किसान सभा के जिला प्रधान धर्मचंद, सचिव रूपराम तेवतिया, यूनियन की उपप्रधान कमला देवी ने कहा कि 25 फरवरी को यूनियन विधायक दीपक मंगला की कोठी पर 24 घंटे का पड़ाव देगी। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बातचीत का समय दिया था। 23 फरवरी को दो बजे का समय देकर छह घंटे देरी से आए। उप मुख्यमंत्री और कोई सार्थक बातचीत नहीं की। 21 फरवरी को सरकार के साथ बातचीत भी बेनतीजा रही। सरकार ने महंगाई भत्ता देने, अर्ध कुशल का दर्जा देने, टर्मिनेट कर्मियों को बहाल करके उनका पूरा वेतन देने, केंद्र सरकार की घोषणा 15 सौ रुपये वर्कर के व 750 हेल्पर को देने की भी प्रक्रिया शुरू करने, तथा रिटायरमेंट या मृत्यु पर बीमा की राशि देने पर सहमत थी, लेकिन हरियाणा सरकार अपनी शर्त लगा रही थी कि आंगनवाड़ी के आंदोलन को पहले समाप्त कर दो, मांगे बाद में लागू कर देंगे। सरकार के इस प्रस्ताव को तालमेल कमेटी ने सिरे से ठुकरा दिया और कहा कि मांग पत्र के जिन मुद्दों पर सहमति बनेगी उनका लिखित पत्र जब तक नहीं दिया जाएगा तब तक आंदोलन वापस नहीं होगा।
तालमेल कमेटी की घोषणा के अनुसार 25 और 26 फरवरी को हर जिले में भाजपा के विधायक व सांसदों के निवास पर 24 घंटे का पड़ाव डाला जाएगा। चंडीगढ़ विधानसभा का घेराव किया जाएगा। करनाल महापड़ाव के साथ-साथ सभी जिलों में गांव-गांव जाकर मुख्यमंत्री के पुतले जलाए जाएंगे तथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन को जिला सचिव भागीरथ बैनीवाल, दरियाब सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा, उप प्रधान राकेश तंवर, हरकेश, कृष्णा, सीमा, माया, मकीना, बीना, विनेश व ऊषा ने भी संबोधित किया।