{"_id":"623614b32ce75a743e440d9c","slug":"anganwadi-workers-protest-in-kusalipur-palwal-news-noi6381147138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुसलीपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुसलीपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
गुर्जर धर्मशाला में प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की हड़ताल 102वें दिन भी जारी रही। गांव कुसलीपुर स्थित गुर्जर धर्मशाला में शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान आंगनबाड़ी के आंदोलन पर सरकार द्वारा किए जा रहे दमन के खिलाफ कलायत 26 मार्च को किसान-मजदूर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महापंचायत में हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया। उर्मिला रावत की अध्यक्षता में आयोजित धरने का संचालन शशि देवी ने किया।
सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी, आंगनबाड़ी नेता कमला और कृष्णा देवी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 17 मार्च को आंगनबाड़ी यूनियन संबंधित सीटू तथा संयुक्त किसान मोर्चा को बातचीत के लिए बुलाया था। बातचीत में मांगों के काफी हल होने की संभावना थी, लेकिन सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 21 मार्च तक विधानसभा का बजट सत्र है। इसके बाद 22 मार्च को सभी मांगों का निपटारा कर दिया जाएगा। सरकार से उम्मीद करते हैं कि या तो सरकार बर्खास्त की गई करीब 700 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बहाल करे, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को लागू करें अन्यथा यह आंदोलन और तेज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन अब जन आंदोलन बनता जा रहा है। सभी जिलों में पंचायतें हो चुकी हैं। अब 26 मार्च को राज्य स्तरीय महापंचायत कलायत में होगी। इसके लिए गांव-गांव में प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। आम जनता किसानों, मजदूरों, नौजवानों, छात्रों, बेरोजगारों, महिलाओं, बुद्धिजीवियों में सरकार की हठधर्मिता पर भारी रोष बनता जा रहा है। प्रदर्शन को पुष्पा देवी, समुद्री, बिमलेश, गीता, सीमा, मकीना, विनेश, पुष्पा, संगीता, माया मौजूद थे।