फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Anganwadi workers made arrests

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारियां

Wed, 12 Jan 2022 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers made arrests
पलवल। बीती आठ दिसंबर से हड़ताल कर रही आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की हजारों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां भी दी। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान उर्मिला रावत ने की, जबकि संचालन जिला सचिव कृष्णा बघेल ने किया। कर्मचारी संगठनों ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का समर्थन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान जिला प्रधान उर्मिला रावत व खंड प्रधान कमला देवी ने कहा सितंबर 2018 में हरियाणा सरकार के साथ आंगनबाड़ी वर्कर्स का समझौता हुआ था। समझौता के अंदर वर्कर्स एवं हेल्पर का मानदेय बढ़ाने के साथ-साथ सुपरवाइजर की प्रमोशन के अंदर आंगनबाड़ी वर्कर्स का 50 प्रतिशत आरक्षण, आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया बढ़ाना सहित अन्य मांगों पर सहमति बनी थी, इसके अलावा प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी की सरकार ने पूरे देश के अंदर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 1500 रुपये बढ़ाने तथा सहायक को 750 रुपये बढ़ाने की घोषणा की थी, परंतु यह घोषणाएं आज तक तुरंत लागू नहीं की गई, जबकि पिछले दो वर्ष में कोविड-19 के अंदर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन वर्कर के रूप में कार्य किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोविड-19 की चपेट में आकर अपनी जान भी गंवा चुकी हैं। उसके बावजूद भी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरोना योद्धा का दर्जा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मांगों को मनवाने के लिए पूरे प्रदेश के अंदर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीती आठ दिसंबर से हड़ताल पर हैं। सरकार ने तीन बार वार्ता के लिए भी बुलाया, परंतु मांगों का समाधान नहीं किया। इसलिए आज के जेल भरो आंदोलन के बाद आंगनबाड़ी वर्कर निर्णायक आंदोलन चलाने का निर्णय करेंगी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी के प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए सर्व कर्मचारी संघ के नेता राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, देवी सिंह सहजवाल, हरकेश, कृष्ण कुमार, उदयवीर, बालकिशन, किसान सभा के जिला प्रधान धर्मचंद, किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, सोहनपाल चौहान, सीआईटीयू के नेता श्रीपल सिंह भाटी, भागीरथ बेनीवाल, दरियाब सिंह, आशा वर्कर्स की जिला की नेता गीता देवी, जिला प्रधान रामरति चौहान, जिला सचिव बबली सैनी, पशुपालन विभाग के नेता कृष्ण कुमार पहुंचे। प्रदर्शन को विमलेश, गीता जनौली, प्रसंदी, मकीना व सीमा ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed