फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Amrit Mahotsav of Independence will be celebrated till August 15

आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा 15 अगस्त तक

Mon, 25 Oct 2021 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Amrit Mahotsav of Independence will be celebrated till August 15
पलवल। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव अब 15 अगस्त, 2023 तक मनाया जाएगा। इसकी समयावधि पहले 15 अगस्त, 2022 निर्धारित की गई थी। एक वर्ष की बढ़ोतरी सुखद एवं स्वागत योग्य है, जिससे अब और अधिक कार्यक्रमों के आयोजन का अवसर मिलेगा। उन्होंने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अधिकाधिक कार्यक्रम करवाए जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त कृष्ण कुमार ने भरोसा दिया कि आदेशों की ईमानदारी से महोत्सव को धूमधाम से मनाएंगे। मुख्य सचिव विजय वर्धन ने सोमवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जिला उपायुक्तों की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रधान सचिव वी. उमाशंकर ने भी महोत्सव के शानदार आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने विभिन्न आयोजनों के लिए विशेष निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी विभाग आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन करवाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त कृष्ण कुमार ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि सभी निर्देशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित करवाएं। सभी विभागाध्यक्ष कार्यक्रम करें, जिनमें जनभागीदारी को सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर नगराधीश अंकिता अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल आदि अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed