{"_id":"6ad2742e1024ab10cf0f46fd","slug":"allegations-of-irregularities-in-road-construction-in-balai-village-palwal-news-c-25-1-mwt1010-116495-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बलई गांव में रास्तों के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बलई गांव में रास्तों के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। जिले के नगीना ब्लॉक के बलई गांव में जी-रामजी योजना के तहत सड़कों के निर्माण में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि 10 रास्तों का निर्माण कागजों में पूरा दिखाकर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया। मामले में ग्रामीणों ने उपायुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण अरमान खान, मोहम्मद मुस्ताक और वसीम अकरम ने आरोप लगाया कि धरातल पर निर्माण कार्यों के लिए भारी मशीनों का इस्तेमाल किया गया, जबकि रिकॉर्ड में मजदूरों से काम कराना दर्शाया गया है। उनका दावा है कि एक ही श्रमिक की तस्वीर अलग-अलग स्थानों पर अपलोड की गई। बलई से ढाडोली सीमा, चैंबर वाली मस्जिद से थिलुकी मार्ग, फिरनी से जैकम सहित दस रास्तों के निर्माण में गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। वहीं, सरपंच इरफान ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कुछ लोग गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। ग्रामीण लिखित शिकायत दें, ताकि औपचारिक जांच कराई जा सके। अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - विशाल आजाद, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी