फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Advocates go on indefinite strike in protest against the trial

मुकदमे के विरोध में अधिवक्ताओं ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Tue, 03 Aug 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Advocates go on indefinite strike in protest against the trial
पलवल में हड़ताल पर बैठे वकील - फोटो : Palwal
पलवल। झज्जर बार एसोसिएशन के प्रधान अजीत सिंह सोलंकी पर दर्ज मुकदमे के विरोध में मंगलवार को पलवल बार एसोसिएशन के सदस्यों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक मुकदमे वापस नहीं होंगे, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

जिला प्रधान दीपक चौहान ने बताया कि अजित सोलंकी अपने किसी परिचित से मिलने अस्पताल गए थे। डॉक्टरों और स्टाफ ने अजित सोलंकी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। वहां के वकील पुलिस से भी मिले, लेकिन इसके बाद भी मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उनके समर्थन में ही यह हड़ताल शुरू की गई है। जब तक उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं होंगे, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के दौरान कोई भी वकील अदालत में पेश नहीं होगा। मंगलवार को भी वकील अदालत में पेश नहीं हुए। इस कारण मुवक्किलों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिवक्ता मुनीश भारद्वाज और निशांत शर्मा ने कहा कि पूरे हरियाणा में सभी वकील हड़ताल पर है। पुलिस की मनमानी पूरे प्रदेश में बढ़ रही है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed