{"_id":"6ae3a09fcd09fb42a60008cd","slug":"action-will-be-taken-against-the-burning-of-waste-and-the-transportation-of-uncovered-construction-materials-palwal-news-c-24-1-pal1012-129701-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कचरा जलाने और बिना ढंके निर्माण सामग्री ले जाने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कचरा जलाने और बिना ढंके निर्माण सामग्री ले जाने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन सख्ती बढ़ाएगा। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने अधिकारियों को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने नगर निकायों और पंचायत विभाग को कचरा खुले में डालने और जलाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए। निर्माण एवं विध्वंस सामग्री का नियमित उठान सुनिश्चित करने के साथ सड़कों की सफाई और धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव करने को कहा। निर्माण सामग्री को ढंककर ले जाने और वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्रों की जांच करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में तंदूर के लिए कोयले व लकड़ी के इस्तेमाल पर लागू प्रतिबंधों की पालना कराने और स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। 500 वर्ग मीटर से कम क्षेत्रफल वाले निर्माण स्थलों पर भी नियमित निरीक्षण कर धूल नियंत्रण के उपाय लागू कराने को कहा।
विज्ञापन
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को दैनिक रिपोर्टिंग, नियमित निगरानी और आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, नगराधीश प्रीति रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।