फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Action on 80 drivers driving in the wrong lane

Palwal News: गलत लेन में चलने वाले 80 वाहनों चालकों पर कार्रवाई

Mon, 14 Aug 2023 11:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 14 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Action on 80 drivers driving in the wrong lane
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। जिला पुलिस द्वारा सोमवार को गलत लेन में चलने वाले व गलत स्थानों पर वाहन पार्किंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत छह स्थानों पर नाकाबंदी कर 80 वाहन चालकों पर चालान की कार्रवाई की गई। अभियान जिला पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र के निर्देश पर चलाया गया। इस अवसर पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया गया है।


यातायात थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत गलत लेन व गलत पार्किंग की वजह हादसे होते हैं। जिसके तहत नियमों अवहेलना करने वालों के खिलाफ छह स्थानों पर पुलिस टीमों को तैनात किया गया। गलत लेन में वाहन चलाने वाले 45 व गलत पार्किंग करने वाले 35 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। जिला पुलिस की तरफ से आमजन से अपील है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व वाहनों को सुचारू रूप से आवागमन के लिए जरूरी है कि वे सभी यातायात नियमों का पालन करे। निर्धारित लेन में ही वाहन चलाए। कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने को न दें, निर्धारित गति सीमा पर ही अपना वाहन चलाएं। बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, गलत पार्किंग में वाहन मिले तो यातायात पुलिस द्वारा उनका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed