{"_id":"69fcf0e4af03876fa1011d5b","slug":"action-against-unrecognized-schools-limited-to-paper-only-palwal-news-c-25-1-mwt1001-111877-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। खंड में गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग की कार्रवाई केवल कागजी आदेशों तक सीमित होकर रह गई है। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार, उपमंडल के 21 गावों में करीब 39 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालित हो रहे हैं, लेकिन अब तक इनमें से किसी भी स्कूल पर ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। विभाग द्वारा हाल ही में सीआरसी मुखियाओं को ऐसे स्कूलों की सूची तैयार कर रिपोर्ट देने और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन अभी तक न तो पूरी जानकारी विभाग को मिल पाई है और न ही किसी स्कूल के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए गए हैं। विभाग की ओर से यह कदम गत वर्ष भी उठाया गया था, लेकिन किसी ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कई गांवों और कस्बों में बिना मान्यता के निजी स्कूल वर्षों से संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से नियमित निरीक्षण और नियमों की जांच नहीं होने से स्कूल संचालकों के हौसले बुलंद हैं।
स्कूलों में जरूरी सुविधाएं नहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्कूलों में न पर्याप्त शिक्षक हैं और न ही बच्चों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद स्कूल संचालक अभिभावकों से मोटी फीस वसूल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण ही ऐसे स्कूल लगातार संचालित हो रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विभाग को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, विभाग को अभी तक अधिकतर सीआरसी हेड से पूरी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। यही कारण है कि कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही। विभागीय स्तर पर भी इस मामले को लेकर गंभीरता नजर नहीं आ रही है।
खंड शिक्षा अधिकारी विरेन्द्र कुमार का कहना है कि गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की जानकारी जुटाई जा रही है। सीआरसी मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। रिर्पोट आने के बाद बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने की कार्यवाही की जाएगी।
शिक्षा विभाग के पास इन गावों के स्कूलों की जानकारी
इंदाना गांव में चार, बिछौर में 4, बीसरू में 3, हथनगांव में दो, जमालगढ में दो, झारोखडी में एक, नई में एक, पिनगवां में एक, टीकरी में एक, चांदनकी में दो, पुन्हाना शहर में एक, गुलालता में तीन, सिरौली में एक, शाहचौखा में चार, लफूरी में एक, रूपाहेडी में एक, रहपुआ में एक, घीड़ा में एक, बादली में तीन, गंगवानी में दो व लुहिंगाकला में तीन स्कूल बिना मान्यता के संचालित हैं। इन स्कूलों की जानकारी शिक्षा विभाग के पास है। इनके अलावा खंड में ऐसे और भी कई स्कूल हैं, जिनकी जानकारी विभाग के पास नहीं है।