फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ACS orders wheat selling proper in market

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने दिए गेहूं खरीद ठीक से कराने के आदेश

Sat, 10 Apr 2021 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
ACS orders wheat selling proper in market
पलवल। नागरिक उड्डयन विभाग हरियाणा अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि जिले की सभी अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद का कार्य सुचारु रूप से चले और इसमें किसी भी प्रकार की ढील नहीं होनी चाहिए। खरीद के दौरान अनाज मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होंने शनिवार को पलवल अनाज मंडी का दौरा करते हुए ये आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसानों को मंडियों में हर प्रकार की बेहतर सुविधा मिले। जिन किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण करवा रखा है, उन किसानों के लिए मंडियों में गेहूं लाने के लिए गेट पास ओपन कर दिया गया है। अब पंजीकृत किसान किसी भी समय अनाज मंडी में अपनी फसल लाकर बेच सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियां द्वारा खरीदे गए गेहूं का उठान भी जल्द से जल्द किया जाए। इसके लिए खरीद एजेंसियों उठान करने वाली गाड़ियों के ऑनलाइन एक्जिट पास जेनरेट करें ताकि मंडी में उचित स्पेस भी बना रहे और किसानों को परेशानी न आए। इस अवसर पर उन्होंने आढ़तियों व किसानों से भी उनकी समस्याओं से संबंधित विषयों पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा उनकी फसल एम.एस.पी. पर खरीदी जा रही है। उन्होंने पलवल अनाज मंडी में हैफेड की जगह हरियाणा भंडारण निगम को गेहूं खरीद करने के निर्देश दिए।
इससे पहले उन्होंने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिला प्रशासन व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर खरीद संबंधी तैयारियों व प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को गेहूं फसल का भुगतान भी जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करें। इसमें अनावश्यक देरी न की जाए।

उन्होंने कहा कि उठान व लदान का कार्य करने वाली फर्म भी हिदायतों अनुसार कार्य करे तथा समय पर गाड़ियां भेजना सुनिश्चित करें। जिले में सभी एसडीएम अपने एरिया में खरीद प्रक्रिया पर पूरी नजर रखें तथा कोई भी समस्या आने पर उसका तुरंत समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed