फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accused's wife and maternal aunt arrested in gang-rape case.

Palwal News: सामूकि दुष्कर्म मामले में आरोपी की पत्नी व मौसी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Accused's wife and maternal aunt arrested in gang-rape case.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। बिछौर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी के बाद आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी की पत्नी और मौसी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि दोनों महिलाओं ने मुख्य आरोपी को फरार रहने में मदद की। घटना के करीब एक माह बाद भी मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सरजीना पत्नी अरशद निवासी इंदाना तथा नाजिया खातून पत्नी इकबाल निवासी शकरपुर रोड, बनवाल कस्बा, नौगामा (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी अरशद अपनी मौसी नाजिया के घर पर छिपा हुआ था। पुलिस को उसके ठिकाने की सूचना मिली थी और टीम ने वहां दबिश भी दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से कुछ समय पहले ही वह फरार हो गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब एक माह पूर्व बिछौर थाना क्षेत्र की एक युवती ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकियों से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को पीड़ित युवती के परिजन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार का कहना है कि पुलिस की कई टीमें फिलहाल मुख्य आरोपी अरशद समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed