फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accused who opened fire at wedding arrested

Palwal News: शादी में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Accused who opened fire at wedding arrested
एक युवक को लगी थी गोली, आरोपी से पिस्तौल पर व पांच कारतूस बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मोहन नगर में आयोजित शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने के आरोपी को कैंप थाना पुलिस ने काबू किया है। हर्ष फायरिंग के दौरान आरोपी द्वारा चलाई गई गोली एक युवक को लगी थी, जिससे वह घायल हो गया था। पुलिस ने आरोपी से पिस्तौल व कारतूस बरामद किए हैं।
शहर के कैलाश नगर की रविदास धर्मशाला में 20 फरवरी की रात को मोहन नगर निवासी हर्ष की शादी का कार्यक्रम था। शादी में पड़ोस निवासी 19 वर्षीय दिलीप भी आया था। शादी में यूपी के शेरगढ़ निवासी धर्मेंद्र नाम का युवक भी अपने दोस्त के साथ आया था। धर्मेंद्र उत्तर प्रदेश के मथुरा में बिल्डर का निजी पीएसओ के रूप में काम करता है और उसके पास रिवॉल्वर भी थी। रात के करीब साढ़े 10 बजे धमेंद्र ने हर्ष फायरिंग की, जिसकी एक गोली पास ही बैठे दिलीप को जा लगी। गोली दिलीप के पैर में लगी और वह लहूलुहान हो गया। फायरिंग के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल दिलीप को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। दिलीप का उपचार फरीदाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

किठवाड़ी पुल प्रभारी सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के अनुसार पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी धर्मेंद्र को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी से फायरिंग में प्रयोग की गई पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed